
छतरपुर। कल्याण मंडप में बुंदेलखंड परिवार के सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन में एक साथ 11 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, लेकिन एक दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए मंडप में अपने दूल्हे का इंतजार करती रही, दूल्हा तीन घंटे देरी से अपनी शादी में पहुंचा, दरअसल दूल्हा अपना 10वीं का एग्जाम देने चला गया था। परीक्षा के बाद दूल्हे ने अपनी होने वाली जीवन संगीनी के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया।
दुल्हन ने किया 3 घंटे तक इंतजार
दूल्हे रामजी सेन ने साल भर एग्जाम देने के लिए पढ़ाई की थी, उन्हें लगा कि शादी से पहले परीक्षा देना बहुत जरूरी है, इसलिए उन्होंने शादी से पहले परीक्षा देने का फैसला किया,वहीं दुल्हन प्रीति सेन ने अपने होने वाले पति के इस व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई को लेकर इतनी गंभीरता अच्छी बात है। दूल्हे रामजी का 10वीं सोशल साइंस का पेपर था, पेपर देकर तीन घंटे बाद लौटे और फिर विवाह की सभी रस्में निभाईं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved