भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

5 साल तक के बच्चों को जरूर पिलाएं पोलियो की खुराक

  • मुख्यमंत्री ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह अपने निवास से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर दिया है। चौहान ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। साथ ही उन्होंने बच्चों के माता-पिता से आग्रह किया है कि वे पांच तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। यह अभियान 27 , 28 फरवरी एवं 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश में पांच साल की आयु तक के 1 करोड़ 11 लाख बच्चे हैं। जिन्हें पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। अभियान में 1 लाख 67 हजार से ज्याद वैक्सीनेटर्स को खुराक पिलाने के काम में लगाया गया है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम चौधरी समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

Next Post

राजधानी में चोरों का आतंक, 24 घंटे में सात वारदात,सभी आरोपी बेसुराग

Sun Feb 27 , 2022
लाखों का माल लेकर चंपत हुए चोर, सभी मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की भोपाल। राजधानी पुलिस के तमाम प्रयास चोर और नकबजनों के आगे बोने साबित हो रहे हैं। शहर में लगातार चोरी का ग्राफ बढ़ रहा है। वहीं पुलिस इक्का दुक्का मामलों में कामबयाबी हासिल करने के बाद वाहवाही […]