img-fluid

इंदौर की 113 शराब दुकानें 1612 करोड़ में नीलाम

March 09, 2026

पिछले साल 1209 करोड़ में बिकी थीं, इस बार सरकार ने 1451 करोड़ रुपए तय की थी कीमत

इंदौर। शहर (Indore) में शराब दुकानों (liquor shops) की कीमतें आसमान (sky) छू रही है। अब तक जिले की 173 में से 113 दुकानें नीलाम (auction) हो चुकी है। सरकार (Government) ने इन दुकानों के लिए 1451 करोड़ रुपए कीमत तय की थी, लेकिन इसके स्थान पर 1613 करोड़ रुपए की बोली सरकार को मिल चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले साल ये दुकानें 1209 करोड़ में नीलाम हुई थी, यानी पिछले साल की अपेक्षा 404 करोड रुपए ज्यादा कीमत पर ये दुकानें नीलाम हुई है।


  • उल्लेखनीय की प्रदेश सरकार द्वारा नई आबकारी नीति 2026-27 के तहत प्रदेश की सभी शराब दुकानों की कीमत 20त्न बढ़ा दी है। इसी के तहत 2 मार्च से शहर में शराब दुकानों की नीलामी की जा रही है। इंदौर की 173 शराब दुकानों को 56 समूहों में बांटकर तीन अलग-अलग बैच में नीलाम करने की प्रक्रिया की गई है। सहायक आबकारी आयुक्त अभिषेक तिवारी ने बताया कि अब तक 173 में से 113 दुकानों के लिए टेंडर मिले हैं। इन पर विभाग को 1613 करोड़ रुपए की बोली मिली है, जो पिछले साल की अपेक्षा 404 करोड़ ज्यादा है और इस साल तय की गई कीमत से भी यह राशि 161 करोड़ ज्यादा है।

    कल से दूसरे चरण में नीलाम होंगी 60 दुकानें
    आपकारी विभाग के डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि पहले चरण में 22 समूहों की 60 दुकानों के लिए टेंडर नहीं मिले थे। इसके चलते इन दुकानों को नीलाम करने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। कल इन दुकानों के लिए आने वाले टेंडरों को खोला जाएगा। इन दुकानों की कीमत 650 करोड़ रुपए तय की गई है। उम्मीद है कि पूर्व में नीलाम हुई दुकानों की तरह इन दुकानों के लिए भी विभाग को तय कीमत से ज्यादा की बोली मिलेगी।

    Share:

  • इन्दौर: दिन का पारा गिरा, रात का चढ़ा, उत्तरी हवाओं के कारण कल फिर गिरा दिन का तापमान

    Mon Mar 9 , 2026
    इन्दौर। शहर (Indore) के तापमान (temperature) में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कल दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आई, वहीं रात (Night) के तापमान में तेजी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है, जल्द दोबारा तापमान में फिर तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved