
इंदौर। इंदौर (Indore) नगर निगम (Nagar Nigam) की वर्तमान परिषद (Present Council) के कार्यकाल का आधा समय गुजरने के बाद अब सरकार (Government) को जल्द से जल्द एल्डरमैन (Aldermen) की नियुक्ति की याद आई है। इस बार इंदौर नगर निगम में 12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए भाजपा (BJP) संगठन द्वारा नगर अध्यक्ष (City President) से नाम मांग लिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा एल्डरमैन की संख्या में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। अब तक तो इंदौर नगर निगम में 6 एल्डरमैन नियुक्त किए जाते थे। इस बार राज्य सरकार द्वारा इंदौर, भोपाल और ग्वालियर नगर निगम में एल्डरमैन की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सरकार द्वारा तय किया गया है कि इन तीनों नगर निगम में 12-12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएं। इस बारे में सरकार की ओर से आदेश जारी होने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा को पत्र भेजकर एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए संगठन की ओर से नाम मांग लिए गए हैं।
इस पत्र में बताया गया है कि इंदौर, भोपाल और ग्वालियर नगर निगम में ही 12 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। बाकी सभी नगर निगम में 8 एल्डरमैन ही नियुक्त किए जाएंगे। प्रदेश की सभी नगर पालिका में 6 और नगर परिषद में 4 एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। ध्यान रहे कि इंदौर नगर निगम परिषद के कार्यकाल का आधा समय निकल चुका है। अब सरकार एल्डरमैन की नियुक्ति के लिए जागी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय द्वारा इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि जल्द से जल्द एल्डरमैन के पद के लिए अनुशंसा भेजी जाए। पार्टी संगठन की ओर से कोशिश की जा रही है कि इसी माह के अंत तक एल्डरमैन की नियुक्ति कर दी जाए।
इसके बाद आएगा निगम-मंडल का नंबर
ऐसा समझा जा रहा है कि सरकार द्वारा अब एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ ही राजनीतिक नियुक्ति की प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। सबसे पहले एल्डरमैन की नियुक्ति की जाएगी। उसके बाद निगम-मंडल में नियुक्ति का दौर शुरू किया जाएगा। भाजपा के नेता पिछले काफी समय से निगम-मंडल में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। वैसे राज्य सरकार के निर्वाचन को अभी 1 साल ही हुआ है। ऐसे में यदि अभी से निगम-मंडल में भी नियुक्ति कर दी जाती है तो नियुक्त होने वाले व्यक्ति को काम करने के लिए काफी समय मिल सकेगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved