
इंदौर। प्रशासन द्वारा देर रात जारी की गई सूची में 9 नए इलाकों में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आमद हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची है। जिन इलाकों में नए मरीजों की आमद हुई है, उनमें बोरिया हातोद, टीचर्स कॉलोनी, बर्फानी नगर, बंजारा मोहल्ला, सबनीसबाग, पीपल्याकुमार, लसूडिय़ा परमार, लवकुश कॉलोनी मांगलिया एवं रेवल साइड है। नोडल अधिकारी रोहन सक्सेना ने बताया कि मरीजों को लेने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर रवाना हो गई है। परिजनों को होम क्वारेंटाइन कर सैंपल लिए जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved