इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सहायक राजस्व निरीक्षक कोरोना पॉजिटिव


इन्दौर। नगर निगम मार्केट विभाग के एक सहायक राजस्व निरीक्षक ने दो दिन पहले बार-बार बीमार होने पर जांच कराई तो कल रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके चलते उनके साथ रहने वाले कई अन्य कर्मचारी क्वारेंटाइन हो गए हैं। आज मार्केट विभाग में सेनिटाइजेशन का काम होगा और एक से दो दिनों तक कार्यालय बंद रखा जाएगा। कार्यालय में कार्यरत 40 से ज्यादा कर्मचारियों में धुकधुकी बनी हुई है।
नगर निगम मार्केट विभाग में कई सहायक राजस्व निरीक्षक हैं, जो हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर कार्रवाई को अंजाम देते हैं और साथ ही निगम के मार्केटों से बकायादारों से राशि वसूली का कार्य करते हैं। विभाग के ही एक सहायक राजस्व निरीक्षक की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई थी और बार-बार बीमार होने के चलते जब उन्होंने अपनी कोरोना संबंधित जांच कराई तो कल मिली रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव बताया गया। इसके बाद उनके साथ निगम वाहन में चलने वाले तीन कर्मचारी भी कल दोपहर में क्वारेंटाइन हो गए। अधिकारियों के मुताबिक 40 से ज्यादा स्टाफ वहां तैनात है। मार्केट विभाग और लाइसेंस शाखा साथ-साथ ही हैं, जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी वहां काम करते हैं। दफ्तर सील कर दिया गया है। आज वहां सेनिटाइजेशन किया जाएगा। आज और कल दफ्तर बंद रखा जाएगा।

Share:

Next Post

सावन की विदाई, आज से भादौ मास का आगाज

Tue Aug 4 , 2020
कजरी तीज होगा भाद्रपद मास का पहला त्योहार भाद्रपद महीना 4 अगस्त से 2 सितंबर तक रहेगा, इस महीने कई प्रमुख तीज-त्योहार आएंगे और खुशियां छाएंगी भाद्रपद मास के अंतिम दिन होगा पितृपक्ष का आरंभ इन्दौर। पवित्र सावन माह की बिदाई रक्षाबंधन पर के साथ हो गई हालांकि सावन इस बार रूठा रहा अब भादो […]