img-fluid

मप्र में कोरोना के 12 नये मामले, 06 स्वस्थ हुए

October 22, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के नये मामलों में इन दिनों घट-बढ़ देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 06 मरीज संक्रमण मुक्त होकर अपने घर पहुंचे हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख 92 हजार 721 हो गई है। वहीं, राज्य में आज कोरोना से लगातार 11वें दिन कोई मौत नहीं हुई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 54,262 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 12 पॉजिटिव और शेष रिपोर्ट निगेटिव आईं। पाजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत 0.02 रहा। इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7,92,721 हो गई। नये मरीजों में धार के 4, भोपाल के 3 सागर के 2 तथा इंदौर, जबलपुर एवं रतलाम के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, राज्य में आज कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां 11 दिन से मृतकों की संख्या 10,523 पर स्थिर है।

प्रदेश में अब तक कुल 1,97,22,437 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 7,92,721 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें से 7,82,110 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 06 मरीज गुरुवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 88 है।

इधर, प्रदेश में 21 अक्टूबर को 04 लाख, 19 हजार, 485 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 6 करोड़ 78 लाख 02 हजार 042 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • CBDT ने 63.23 लाख से ज्यादा करदाताओं को 92,961 करोड़ रुपये जारी किया रिफंड

    Fri Oct 22 , 2021
    नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने 1 अप्रैल से 18 अक्टूबर, 2021 के दौरान 63.23 लाख से भी ज्यादा करदाताओं को 92,961 करोड़ रुपये से ज्यादा का रिफंड जारी किया है। आयकर विभाग (Income tax department) ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। आयकर विभाग ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved