
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में गुरुवार को 128 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (128 new corona infected patients) मिले हैं। इस दौरान 24 घंटे में 6 कोरोना मरीजों की मौत (death of 6 corona patients) हुई है। सूबे में वर्तमान में कोरोना के कुल 828 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 282 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 159 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 79609229 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7874818 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7726184 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 147806 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 98.11 फीसदी और कोरोना से मौत का औसत 1.87 फीसदी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved