img-fluid

12 वीं की छात्रा से पुराने किराएदार ने घर में घुसकर बलात्कार किया

May 05, 2022

  • विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया

भोपाल। निशातपुरा में रहने वाली 12 वीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ रेप उसी के मकान में पूर्व में किराए से रहने वाले युवक ने किया है। घटना के समय लड़की की मां-पिता सहरी करने घर के बाहर गए थे। पीडि़ता ने विरोध किया तो युवक ने उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने घर में घुसकर बलात्कार करने तथा पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।


एसआई उर्मिला यादव ने बताया कि 17 साल की पीडि़ता नवाब कॉलोनी में रहती है और 12 वीं कक्षा की छात्रा है। लड़की के परिवार में मां-पिता और दो अन्य बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। किशोरी के पिता मंडी में ही कारोबार करते हैं। वहीं आरोपी बिलाल ड्रायवरी करता है। पूर्व में वह लड़की के मकान में स्थित एक कमरे में किराए से रहता था। इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई थी। अन्य किराएदारों ने लड़की और लड़के के बीच अधिक बातचीत होने की जानकारी उसके पीडि़ता के परिजनों को दी। तब किशोरी के पिता ने बिलाल से बीते साल नवंबर महीने में मकान खाली करा लिया। आरोपी स्वयं को ऐेशबाग का रहने वाला बताता था। मकान खाली करने के बाद भी लड़का और लड़की के बीच में बातचीत होती रहती थी। बीती 29 अप्रेल की रात को लड़की के मां-पिता बाहर सहरी करने गए थे। इस दौरान आरोपी ने किशोरी के घर में प्रवेश किया। जहां उसने डरा धमकाकर किशोरी के साथ ज्यादती की। इतना ही नहीं विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने किशोरी के फोन पर भी अश्लील कमेंट्स किए। जिसके बाद में कल लड़की ने मां-पिता को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Share:

  • मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख बताई ये हकीकत

    Thu May 5 , 2022
    समय पाल एवं कार्यभारित कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अधिकारी भोपाल। प्रदेश के निर्माण विभागों में कार्यरत 60,000 समय पाल एवं कार्यभारित कर्मचारी आकस्मिक निधि कर्मचारी की समस्याओं एवं मांगो की सुनवाई राज सरकार लंबे समय से नहीं कर रही है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग आदि विभागों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved