
इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना इलाके (Aerodrome Police Station Area) के छोटा बांगड़दा रोड पर कल शाम करीब 6.30 बजे 12 वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौच हो गई। बताया जा रहा है कि स्नेहा पिता बहादुर उम्र 17 साल 12वीं कक्षा की छात्रा थी, शाम 6.30 बजे स्नेहा कोचिंग से घर साइकिल से लौट रही थी, तभी सीमेंट से भरे ट्रेलर ने छात्रा को अपनी चपेट में लिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved