img-fluid

असम-त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाके से 13 रोहिंग्या नागरिक गिरफ्तार

December 23, 2020

करीमगंज (असम) । करीमगंज जिला के असम-त्रिपुरा के चोराईबारी इलाके से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 13 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुरुष, महिला व बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को चोराइबारी वॉचपोस्ट की पुलिस ने अगरतला से गुवाहाटी की ओर जा रही रेहान नामक एक नाइट सुपर बस पर छापा मारते हुए 13 रोहिंग्या नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनमें पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं। वे सभी अवैध रूप से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से असम-त्रिपुरा सीमा पार कर अगरतला पहुंचे थे। वहां से वे सभी नाइट सुपर बस से गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

बजारीछोड़ा पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनु रंजन सिन्हा ने बताया कि इन्हें अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उनके पास से भारत में प्रवेश करने के वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। इन सभी को बुधवार को करीमगंज की अदालत में पेश किया जाएगा।

Share:

  • नूरजहां जैसा बनना चाहतीं थीं...लता

    Wed Dec 23 , 2020
    गायिकाा,अभिनेत्री नूरजहां की आज बरसी इन्दौर। गायिका , अभिनेत्री नूरजहां का आज ही के दिन 23 दिसंबर 2000 को दिल का दौरा पडऩे से उनका निधन हो गया था..उन्हें मल्लिका ए तरन्नुम के नाम से भी जाना जाता है..उनकी आवाज की दीवानगी और उसका असर कुछ ऐसा था कि खुद लता मंगेशकर उनके जैसा बनना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved