
निगम कमिश्नर ने बैठक में अफसरों को खतरनाक मकानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
इंदौर। सभी झोनलों (NIgam Zone) से मिली नई सूची में 130 खतरनाक मकान हैं, जिनमें अधिकांश मध्य क्षेत्र के इलाकों में हैं। कमिश्नर ने कल से इन्हें तोडऩे की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
बारिश के पहले हर बार नगर निगम सभी 19 झोनल कार्यालयों से खतरनाक मकानों का सर्वे करवाकर उनकी रिपोर्ट मंगवाता है। बीओ, बीआई ने मुख्यालय में भेजी रिपोर्टों में 130 मकानों को खतरनाक बताया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इनमें जूना पीठा, मल्हारगंज, इतवारिया, गोराकुंड, बोहरा बाजार के साथ मालगंज इलाके में भी कई मकान जीर्ण-शीर्ण हैं और वे बारिश में कभी भी गिर सकते हैं। अधिकारियों के मुताबिक निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल से खतरनाक मकान तोडऩे की कार्रवाई करें। साथ ही जिन खतरनाक मकानों पर विवाद की स्थिति है, वहां सक्षम प्रशासनिक अधिकारी को लेकर पहुंचें और कार्रवाई करें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved