img-fluid

मप्र में मिले कोरोना के 131 नये मामले, एक मरीज की मौत

July 12, 2022

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 131 नये मामले (131 new cases of corona in last 24 hours) सामने आए हैं, जबकि 99 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10 लाख 45 हजार 663 हो गई है। वहीं, राज्य में चार दिन बाद कोरोना से एक मरीज की मौत भी हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार देर शाम जारी कोविड-19 बुलेटिन में दी गई। एक दिन पहले राज्य में 130 नये संक्रमित मिले थे।


  • कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार, आज प्रदेशभर में 6,824 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 131 पॉजिटिव और 6,693 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 37 सेम्पल रिजेक्ट हुए। पॉजिटिव प्रकरणों का प्रतिशत (संक्रमण की दर) 1.9 रहा। नये मामलों में इंदौर में 70, भोपाल में 15, जबलपुर में 12, सीहोर में 7, हरदा में 5, बालाघाट और ग्वालियर में 4-4, खंडवा में 3, बुरहानपुर और नर्मदापुर में 2-2 तथा कटनी, मुरैना, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, रतलाम और उज्जैन में 1-1 नये संक्रमित मिले, जबकि राज्य के 35 जिलों में कोरोना के नये मामले शून्य रहे। वहीं, राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। मृतक इंदौर जिले का निवासी है। इसके बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10,746 हो गई है।

    प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 95 लाख 77 हजार 861 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,45,663 प्रकरण पाजिटिव पाए गए। इनमें 10,34,079 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 99 मरीज सोमवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 807 से बढ़कर 838 हो गई। हालांकि, खुशी की बात यह भी है कि राज्य के 24 जिले पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

    इधर, प्रदेश में 11 जुलाई को शाम छह बजे तक 69 हजार 887 लोगों का टीकाकरण किया गया। इन्हें मिलाकर राज्य में अब तक वैक्सीन के 12 करोड़, 08 लाख, 72 हजार 042 डोज लगाई जा चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • कैनेडी के बाद अब आबे को भी याद रखेगा भारत

    Tue Jul 12 , 2022
    – आर.के. सिन्हा भारत के परम मित्र और हितैषी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की जापान के एक छोटे से शहर में रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग सौ लोगों की एक छोटी सी सभा को संबोधित करते हुए 8 जुलाई को गोली मारकर हत्या की दिल दहलाने वाली घटना ने अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved