भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा के 3 पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समेत 14 नेता रूठों को मनाएंगे

  • प्रभात झा को खुद मनाकर गए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में उन नेताओं की पूछपरख बढऩे वाली है, जो हासिए पर चले गए हैं या उन्हें संगठन ने घर बैठा दिया है। संगठन से नाराज चल रहे इन नेताओं को मनाने के लिए संगठन ने 3 पूर्व प्रदेशाध्यक्ष समेत 14 नेताओं को जिलों में उतारा है। ये नेता 15 अप्रैल तक जिलों में घूमकर पार्टी की नाराज नेता एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को रिपोर्ट सौंपेंगे। पार्टी में हासिए पर चल रहे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा को मनाने के लिए 26 मार्च को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल प्रवास के दौरान उनके निवास पर पहुंचे थे।
भाजपा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह को रूठों को मनाने की जिम्मेदारी सौंपी है। खास बात यह है कि मप्र भाजपा के मौजूदा संगठन में घर बैठा दिए गए ज्यादातर नेताओं ने तोमर, प्रभात और राकेश सिंह के साथ काम किया है। यही वजह है कि इन्हें भी रूठों से संवाद करने का काम दिया गया है। हालांकि माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, कृष्णमुरारी मोघे भी भाजपा में खुद हासिए पर चले गए है। पार्टी ने इन्हें भी रूठों को मनाने का काम दिया है। इसके अलावा सरकार के वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, माखन सिंह, सत्यनारायण जटिय, फग्गन सिंह कुलस्ते, लाल सिंह आर्य, सुधीर गुप्ता और राजेन्द्र शुक्ल को भी रूठों का मनाने का काम सौंपा है। ये नेता पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों, पार्टी की जिला इकाइयों के पूर्व अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, पूर्व संसद सदस्यों और अन्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद संगठन को रिपोर्ट सौंपेंगे। भाजपा हाईकमान को जानकारी मिली थी कि भाजपा का कार्यकर्ता असंष्ठ है, उसकी पूछपरख नहीं हो रही है। इसके बाद असंतुष्टों को मनाने का जिम्मा सौंपा गया है। जिसकी शुरूआत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा केा मनाकर की है।



असंतुष्ठों को मनाएंगे ये नेता

  • नरेंद्र सिंह तोमर: इंदौर, भोपाल, सीहोर
  • राकेश सिंह: नर्मदापुरम, बैतूल, मंडला
  • प्रभात झा: खरगोन, बुरहानपुर
  • गोपाल भार्गव: छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी
  • कैलाश विजयवर्गीय: जबलपुर, धार, रीवा, सतना
  • जयभान सिंह पवैया: उज्जैन, शाजापुर, देवास
  • माखन सिंह: गुना, शिवपुरी, श्योपुर
  • कृष्ण मुरारी: मोघे विदिशा, रायसेन, सागर
  • सत्यनारायण जटिया: रतलाम, मंदसौर, नीमच
  • फग्गन सिंह कुलस्ते: झाबुआ, अलीराजपुर
  • माया सिंह: राजगढ़, नरसिंहपुर, दतिया
  • लाल सिंह आर्य: टीकमगढ़, कटनी, पन्ना, छतरपुर
  • सुधीर गुप्ता: ग्वालियर, भिंड, मुरैना
  • राजेन्द्र शुक्ल: सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, शाहडोल
Share:

Next Post

अब अंतरिक्ष में गूंजेगा जय महाकाल

Thu Apr 6 , 2023
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के चेयरमैन ने कहा अंतरिक्ष में महाकाल के नाम से होगा सेटेलाइट लांच उज्जैन। भगवान महाकाल का नाम यूं तो पूरे विश्व में है लेकिन अब जल्द ही अंतरिक्ष में भी जय महाकाल की गूंज होने वाली है, क्योंकि अब जल्द ही अंतरिक्ष में महाकाल के नाम से एक सेटेलाइट लांच होने […]