विदेश

नाइजीरिया में बस नदी में गिरी , 14 लोगों की मौत

अबूजा । अफ्रीकी देश नाइजीरिया के इबोनी प्रांत के इवो में जिले में एक यात्री बस के नदी में गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई है। संघीय सड़क सुरक्षा कोर के प्रांतीय कमांडर स्टेला उचेगबू ने बताया कि हादसा शाम को उस समय हुआ जब बस चर्च के सदस्यों को लेकर वापस लौट रही थी।

उन्होंने कहा कि बस में सवार लोगों की संख्या का पता नहीं चला है और उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि अभी तक 14 शव बरामद हुए है। उन्होंने कहा कि बस चालक आगे निकलने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बस नदी में गिर गई।

इस संबंध में प्रांत के पुलिस प्रवक्ता लवथ ओदाह ने बताया कि अभी तक बरामद किए गए शवों में सात पुरुष और सात महिलाएं हैं। श्री ओदाह के अनुसार स्थानीय अधिकारियों ने पांच लोगों को बचाया है और कई अन्य लापता है। उन्होंने कहा कि बचाए गए कुछ लोग बेहोश हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। बचावकर्मियों और शवों की तलाश कर रहे है।

उधर, अफ्रीकी देश घाना के अशांति क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में छह किशोर फुटबॉल खिलाड़ियों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए है। स्थानीय पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है।पुलिस मोटर ट्रैफिक एंड ट्रांसपोर्ट विभाग के कमांडर एडमंड न्यामेके ने मीडिया को बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लागों को अस्पताल ले जाया गया।

श्री न्यामेके ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब 12-15 वर्ष की आयु के फुटबॉल खिलाड़ी अशांति क्षेत्र के अफ्रचो से वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Share:

Next Post

महाराष्‍ट्र के मुंबई में आ रहे कोरोना के सबसे अधिक मरीज, अब 2211 नए मामले आए सामने आए 8422 की मौत

Sun Sep 20 , 2020
मुंबई । महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,211 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 82 हजार 77 हो गई. बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अनुसार कोविड-19 से 50 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों […]