img-fluid

प्रसव के दौरान 143 महिलाओं की मौत, 272 जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया

June 27, 2023

एमटीएच स्थित सरकारी हॉस्पिटल में कहीं रुदन तो कहीं किलकारियां गूंजीं…
4 प्रसूता महिलाओं ने ट्रिपल बच्चों को जन्म दिया
इंदौर।  एमटीएच हॉस्पिटल के जच्चा -बच्चा, यानी प्रसूता जननी वार्डों में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल रहा। अपना परिवार बढ़ाने के लिए शिशुओं को जन्म देने के दौरान जहां कुछ प्रसूता महिलाओं ने अपने परिजनों और दुनिया को अलविदा कह दिया तो वहीं कुछ माताओं ने जुड़वां और ट्रिपल बच्चों को जन्म देकर अपने परिजनों की खुशियों को दोगुना-तिगुना कर दिया।
एमटीएच हॉस्पिटल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और गायनिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉक्टर नीतेश दलाल ने बताया कि साल 2022-2023 में लगभग 11 हजार 377 प्रसूता महिलाओं को डिलेवरी के लिए भर्ती किया गया, जिनमें से 143 महिलाओं की प्रसूति के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी प्रसूता महिलाओं ने 11,066 बच्चों को जन्म दिया है।


136 ने जुड़वां, 4 प्रसूताओं ने ट्रिपल बच्चे जन्मे
11 हजार 234 प्रसूता महिलाओं में से 136 महिलाओं ने 272 ट्विंस (जुड़वां) तो वहीं 4 महिलाओं ने ट्रिपल (12) बच्चों को जन्म दिया। यह सभी जुड़वां और ट्रिपल बच्चे और इनकी माताएं स्वस्थ हैं।
3 साल में पैदा हुए जुड़वां बच्चे

साल जुड़वां की संख्या
2020 -21……………………..188
2021-22……………………..172
2022-23…………………….272
कुल……………………………632
रिकार्ड के अनुसार सरकारी अस्पताल एमवाय और एमटीएच में साल 2020 से लेकर 2023 तक 632 जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया।


प्रसव के दौरान मृत्यु का कारण
प्रसव के दौरान मृत्यु का सबसे बड़ा कारण प्रसूता महिला में खून की अत्यधिक कमी और कमजोरी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार अधिकतर मौतें अत्यधिक रक्तस्राव, संक्रमण और एचआईवी या एड्स जैसी बीमारियों के कारण होती हैं।
जुड़वां-ट्रिपल बच्चे होने की वजह
पुरुष के सीमन से दो या तीन स्पर्म महिला के अलग-अलग अंडों में प्रवेश कर जाते हैं। इससे गर्भ में दो या तीन बच्चों का विकास होता रहता है और तय समय के बाद दो अथवा तीन बच्चों का जन्म होता है। इस प्रकार से पैदा हुए बच्चों का जेंडर एक जैसा भी हो सकता है और अलग-अलग भी।

Share:

  • PM मोदी बोले- भाजपा की सबसे बड़ी ताकत सभी पार्टी कार्यकर्ता हैं, 'मेरा बूथ सबसे मजबूत'

    Tue Jun 27 , 2023
    भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करने के दौरान यह बात कही. उन्होंने कहा कि भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम, हमारे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved