
नागदा। सावन के चौथे सोमवार को नगर से निकली डाक कावड़ यात्रा चर्चा का विषय रही। नागदा से करीब 15 युवाओं का जत्थे ने दौड़कर नागदा से उज्जैन तक 55 किमी का सफर तय किया। युवाओं ने केवल तीन घंटे में यात्रा को पूर्ण करके उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। सुबह करीब 8 बजे चामुंडा माता मंदिर से पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत ने इन युवा कावडिय़ों को यात्रा के लिए रवाना किया। यात्रा पूरी करके सभी युवा पुन: नागदा की ओर रवाना हुए।
न्यायालय परिसर में महाआरती
नागदा के न्यायालय परिसर में स्थित प्रत्यक्ष महादेव मंदिर पर महाआरती का आयोजन किया गया। यह महाआरती अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता विनोद व्यास की तरफ से कराई गई। दोपहर 2 बजे आयोजित महाआरती में विधायक डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, प्रेस परिषद अध्यक्ष दीपक चौहान, अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय वर्मा सहित अभिभाषक मौजूद रहें।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved