बड़ी खबर

गुजरात में तूफान की वजह से डूबीं 15 नावें, 8 से 10 लोग लापता

अहमदाबाद: पिछली रात गुजरात के गिर सोमनाथ में निरंतर हो रही वर्षा एवं तेज हवाओं की वजह से 13 से 15 बोटों के समुद्र में डूबने की आशंका है। बोट पर कई मछुवारे भी सवार थे। प्राप्त हुई खबर के मुताबिक, उस समय नाव में सवार 8 से 10 मछुवारें अबतक गुमशुदा हैं।

बता दें कि कल से ही खराब हो रहे सीजन को देखते हुए हवामान विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी थी। महाराष्ट्र एवं गुजरात के तटीय क्षेत्रों में कल से ही निरंतर वर्षा हो रही है तथा IMD के मुताबिक, आने वाले 48 घंटे में यहां भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ मछुआरों के लिए भी 5 दिन की चेतावनी जारी की गई है।


वहीं ओडिशा तथा आंध्र पर चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ का साया मंडरा रहा है। अहमदाबाद में IMD की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया था कि गुजरात में 30 नवंबर से वर्षा आरम्भ हो जाएगी। इसके साथ-साथ 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक के लिए मछुआरों को उत्तर तथा दक्षिण गुजरात तट के लिए चेतावनी जारी की गई है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि 1 से 2 दिसंबर (बीते कल से आज तक) के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 2 दिसंबर यानी आज उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गरज/बिजली गिरने की संभावना है. इनके अलावा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Share:

Next Post

मुंबई में भाजपा ने ममता बनर्जी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानें क्या है मामला

Thu Dec 2 , 2021
मुंबई। केंद्र सरकार को घेरने के लिए बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खूब दौरे कर रही है। देश की मुख्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से भी मिल रही हैं। इसी बीच मुंबई में एक भाजपा नेता ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा है कि बुधवार को पश्चिम बंगाल की […]