
शादी की तैयारी में थे परिजन… अब मौत का सदमा
इंदौर। इंदौर के बिचौली हप्सी में पदस्थ पटवारी (Patwari) शहजाद उर्फ सज्जाद पिता शेख हबीब अपने साथियों के साथ बड़वाह क्षेत्र के काटकूट रोड (Katkoot road) स्थित पिकनिक ( Picnic) स्थल चिडिय़ा भडक़ (Bird flare) में पिकनिक ( Picnic) मनाने गए थे। इस दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई।
यह खबर सुनते ही इंदौर से आज सुबह लगभग 15 पटवारी (Patwari) बड़वाह पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पटवारी (Patwari) लोकेश बेतव ने बताया कि शहजाद 3 साल पहले ही पटवारी में भर्ती हुए थे और इंदौर में पिछले एक साल से पदस्थ थे। उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा। साथी पटवारियों के साथ मिल-जुलकर कार्य करते थे। परिजन उनकी शादी (Wedding) की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें अब मौत का सदमा झेलना पड़ रहा है। वर्तमान में वे भंवरकुआं क्षेत्र के गुरु नानक नगर में रहते थे। आज उनका स्थानीय अस्पताल ( Local hospital) में पोस्टमार्टम (Post-mortem( कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved