img-fluid

कारोबारी के घर 15 राउंड फायरिंग, मांगी करोड़ों की रंगदारी, इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

October 19, 2025

नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) में बाइक सवार बदमाशों ने एक रियल एस्टेट कारोबारी (real estate businessman) के घर पर फायरिंग कर दी. गोलियां लगने से बालकनी के शीशे टूट गए. मौके से एक पर्ची मिली है, जिसमें कौशल चौधरी ग्रुप और 5 करोड़ लिखा हुआ है. कारोबारी नंदलाल ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी की.

पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. अभी फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं लग पाया है. नंदलाल 2006 में सेना से सूबेदार पद से रिटायर हुए थे और अब लुधियाना में रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं. उनके 2 बेटे हैं, जिनमें एक डॉक्टर और दूसरा बैंक मैनेजर है. वहीं इस घटना की जिम्मेदारी गुरुग्राम के गैंगस्टर कैलाश चौधरी ने ली है. पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई है.


  • प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना रविवार सुबह 3 बजे की है. बदमाश बाइक पर सवार थे और लोहारा पुल की दिशा से आए थे. फायरिंग के बाद वे जीएनई कॉलेज की ओर भाग निकले. कारोबारी नंद लाल ने कहा कि घर के बाहर कैलाश चौधरी के नाम से पर्ची मिली. जिस पर 5 करोड़ लिखा था. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया. सभी सीनियर अधिकारी आए हैं. इससे पहले कभी कोई धमकी नहीं आई थी.

    नंद लाल ने कहा कि 15 गोलियों के खोल मौके से मिले हैं. 1 जिंदा कारतूस मिला है. मेरा कैलाश चौधरी से कोई नाता नहीं है. मैं खुद देश की सेवा करने वाला व्यक्ति हूं. मैंने पुलिस को सुरक्षा के लिए कहा है. पुलिस से कहा कि जब तक मामला गरमाया है तब तक सुरक्षा की जाए. वारदात के समय मैं अपने रिश्तेदार के साथ घर पर था. परिवार राजस्थान दीपावली के कारण गया हुआ है. गोलियां लगने से घर के बाहरी शीशे टूट गए हैं.

    Share:

  • Diwali 2025: दिवाली पर 100 साल बाद बन रहा महालक्ष्मी योग, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

    Sun Oct 19 , 2025
    नई दिल्ली: हर साल कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya) पर दीपावली (Diwali 2025) का त्योहार मनाने की परंपरा है. इस साल दीपावली का शुभ पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. कहते हैं कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों को धनधान्य, सुख-संपन्नति का वरदान देती हैं. इसलिए दिवाली की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved