img-fluid

तीनों सेनाओं से जुड़ीं 15 महिलाओं ने 21,625 फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

August 20, 2021

– माउंट मणिरंग हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक

नई दिल्ली। तीनों सेनाओं से जुड़ीं 15 महिलाओं (15 women belonging to the three armies) की एक टीम ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ (‘Azadi’s nectar festival’) मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों (Highest peaks of Himachal Pradesh) में से एक 21,625 फीट ऊंची चोटी माउंट मणिरंग (Mount Manirang) पर तिरंगा फहराया है। यह कारनामा करने के बाद दिल्ली लौटकर आई महिलाओं की इस टीम का गुरुवार को स्वागत किया गया है।


‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने 01 अगस्त को दिल्ली स्थित वायु सेना स्टेशन से तीनों भारतीय सेनाओं से जुड़ीं महिलाओं के पर्वतारोहण दल को झंडी दिखाकर रवाना किया था। टीम ने 15 अगस्त को 21,625 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट मणिरंग चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके तिरंगा फहराया। किन्नौर और स्पीति जिलों की सीमा पर स्थित माउंट मणिरंग हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। इस चोटी के करीब मणिरंग दर्रा है, जो मोटर योग्य सड़क बनने से पहले स्पीति और किन्नौर के बीच शुरुआती व्यापार मार्गों में से एक था।

इस 15 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर भावना मेहरा ने किया। इसके अलावा टीम में लेफ्टिनेंट कर्नल गीतांजलि भट्ट, विंग कमांडर निरुपमा पांडे, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, विंग कमांडर ललिता मिश्रा, मेजर उषा कुमारी, मेजर सौम्या शुक्ला, मेजर वीनू मोर, मेजर रचना हुड्डा, लेफ्टिनेंट कमांडर सिनो विल्सन और फ्लाइट लेफ्टिनेंट कोमल पाहुजा शामिल थीं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • Maharashtra में 2024 में अपने बल पर सरकार बनाएगी भाजपा : फडणवीस

    Fri Aug 20 , 2021
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister ) एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in the Assembly ) देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावा किया है कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित सफलता मिलेगी और पार्टी अपने बल पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में तीन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved