img-fluid

Maharashtra में 15077 नए कोरोना संक्रमित,184 कोरोना मरीजों की मौत 

June 01, 2021
मुंबई। महाराष्ट्र  (Maharashtra) में सोमवार को 15,077 कोरोना (Corona) के नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि बीते 24 घंटे में 184 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।  
राज्य में कुल 2,53,367 कोरोना मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 24,850 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 726 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और 13 लोगों की कोरोना से मौत होने की खबर है।  

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 33,000 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 3,50,55,054 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें 57,46,892 कोरोना संक्रमित पाए गए,  जिनमें से 53,95,370 कोरोना संक्रमित पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। 
राजेश टोपे ने आगे बताया कि राज्य में अब तक 95,344 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  सूबे में कोरोना से ठीक होने का प्रमाण 93.88 फीसदी और कोरोना मौत का प्रमाण 1.66 फीसदी है। राजेश टोपे ने नागरिकों से कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील की है। 

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Tue Jun 1 , 2021
    1 जून 2021   1. एक पेड़ में एक ही पत्ती, ओ भी रंग बिरंग। करते सभी नमन हैं उसको,मन मे भरे उमंग।। उत्तर. ………झंडा 2. एक महल के दो दरवाजा, खुलता एक ही संग। कमरा नहीं और माल रखा है,फिर भी सुरक्षित अत्यंत।। उत्तर……….सीपी 3. एक चले चिता के चाल, दूजा घोड़ा होय। तीसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved