
मास्को। रूस (Russia) के तातारस्तान इलाके में रविवार को एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 16 लोगों की मौत (16 killed in plane crash) हो गई, जबकि 7 अन्य घायल हैं। एल-410 रूसी विमान (L-410 Russian aircraft) में पैराशूट सवार थे। यह विमान टाटरस्तान गणराज्य के पास गिरा(plane fell near Republic of Tatarstan)। विमान में 20 पैराशूटिस्ट और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
जानकारी के मुताबिक, यह विमान दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे आसपास हुई। बचाव दल ने 7 लोगों को जिंदा बचा लिया (7 people saved alive) है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने कहा कि इस हादसे में 16 लोग मारे गए हैं।
मंत्रालय की ओर से जारी तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि विमान दो टुकड़ों में बंट गया। पूरे विमान को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सात बचे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। डॉक्टर उसकी जान की बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved