
उज्जैन। हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस पर अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहा किया जाएगा और इसके आदेश शासन से प्राप्त हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस पर जेल में झंडावंदन होगा।
जिला जेल अधीक्षक मनोज साहू ने बताया कि मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों से जेल विभाग हर साल गणतंत्र दिवस पर रिहाई नीति के तहत कैदियों को सजा में छूट का लाभ दिया जाता है। इस बार भी 26 जनवरी पर उज्जैन भैरवगढ़ जेल से 16 कैदियों को रिहा किया जाएगा है। इसमें 14 पुरुष और दो महिला कैदी हैं। इसके लिए शासन से मंजूरी मिल गई हैं। जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा, वह सभी अजीवन सजा के बंदी है, लेकिन जेल में रहते हुए उनका व्यवहार काफी अच्छा है। उनके इसी व्यवहार को देखते हुए शासन ने उनकी बची सजा को माफ कर दिया है। खास बात यह है कि इन कैदियों ने जिस तरह जेल के अंदर जो काम किया और उससे जो कमाई की, वह भी जेल प्रबंधक उन्हें देगा। 26 जनवरी पर सुबह रिहाई पर बंदियों को प्रमाण-पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं भोजन के पैकेट दिए जाएंगे और बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved