img-fluid

LPG Kit से चलने वाली 17 वैन जब्त

July 18, 2026

जबलपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देश और जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की सख्ती के बाद परिवहन विभाग ने लिटिल चैंप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक बड़ी औचक कार्रवाई की। इस दौरान विभाग को 17 ओमनी वैन ऐसी मिलीं जो नियमों के विपरीत एलपीजी किट से संचालित की जा रही थीं और बच्चों को लाने-ले जाने का काम कर रही थीं। विभाग ने इन सभी 17 वाहनों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है और उन्हें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कर दिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा ने किया। प्रशासन की इस अचानक हुई छापेमारी से स्कूल प्रबंधन और वाहन मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है।


  • खतरनाक एलपीजी किट वाले वाहनों पर गिरी गाज
    परिवहन विभाग ने मौके पर ही इन 17 ओमनी वैन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए इन सभी वाहनों से एलपीजी किट को पूरी तरह निकलवा दिया गया है ताकि इनका दोबारा बच्चों के परिवहन में उपयोग न हो सके। इससे ठीक एक दिन पहले 16 जुलाई को भी विभाग ने इसी तरह स्कूली बच्चों को ले जा रही 2 वैन पर कार्रवाई करते हुए एलपीजी किट हटवाई थी। आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी वाहन को अब बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा मापदंडों में कोताही बरतने पर विभाग का सख्त रवैया आगे भी जारी रहेगा।

    नियमों के पालन अनिवार्य: आरटीओ
    आरटीओ श्रीमती रिंकू शर्मा ने वाहन मालिकों को हिदायत दी है कि स्कूली बच्चों के परिवहन के लिए वाहनों का कमर्शियल श्रेणी में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साथ ही वाहनों के पास वैध परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा और पीयूसी होना भी जरूरी है। वाहन मालिकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावकों के साथ स्पष्ट अनुबंध करें ताकि सुरक्षा की जिम्मेदारी तय हो सके। पकड़े गए सभी 17 वाहन मालिकों ने लिखित स्वघोषणा पत्र देते हुए भविष्य में इन सभी नियमों का पालन करने और केवल कमर्शियल रूप में ही वाहनों के संचालन का वादा किया है। प्रशासन लगातार ऐसे वाहनों की निगरानी करता रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।

    Share:

  • वांगचुक के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, कहा- अधिकारों का हो रहा दमन

    Sat Jul 18 , 2026
    नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई की आलोचना की। इस कार्रवाई के बाद से कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस का आरोप है कि यह सरकार की उस मानसिकता को दर्शाता है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार नहीं है जिसे संरक्षित किया जाना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved