img-fluid

लक्ष्य से अधिक हुआ रक्तदान, युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

November 28, 2026

  • रोटरैक्ट क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स ग्रेटर का शिविर संपन्न, विक्टोरिया अस्पताल की मेडिकल टीम ने दिया सहयोग

जबलपुर। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रोटरैक्ट क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स ग्रेटर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। शुक्रवार को अग्रवाल बारात घर, शीतल पुरी, बलदेवबाग में आयोजित शिविर में निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्तदान हुआ। रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर फ्रेंड्स के सहयोग एवं शासकीय सेठ गोविंद दास (विक्टोरिया) जिला चिकित्सालय की चिकित्सा टीम के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में शहर के नागरिकों, युवाओं, रोटेरियन्स और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



  • रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। क्लब अध्यक्ष मीत अग्रवाल ने बताया कि शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा और निर्धारित लक्ष्य से अधिक रक्तदान होना आयोजन की सफलता को दर्शाता है। शिविर में विभिन्न रोटरी क्लबों से रोटे. एनके श्रीवास्तव, शोभित वर्मा, विनोद शर्मा, ब्रजेश श्रीवास, प्रेम विश्वकर्मा, प्रसून मिश्रा, मनीष बजाज, शैलेन्द्र जेठा, अजय पाठक, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय पांडे, प्रभात दुबे, हरीश पंजवानी, सुनील सुरेका, कामना श्रीवास, सोंपा सहा, मनीष कोष्टा, देवब्रत राय एवं सुधीर साहू की उपस्थिति और सहयोग रहा। आयोजन में विक्टोरिया जिला चिकित्सालय की मेडिकल टीम, रोटरैक्ट क्लब के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्लब अध्यक्ष मीत अग्रवाल एवं सचिव आयुष शर्मा ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved