देश बड़ी खबर

Update…बिहार : नीतीश Cabinet का विस्तार, शाहनवाज और श्रवण सहित 17 मंत्रियों ने ली शपथ

पटना । बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का 85 दिन बाद मंगलवार को विस्तार हो गया है। शुरुआत में भाजपा कोटे से विधानपरिषद सदस्य शाहनवाज हुसैन और जदयू कोटे से श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद क्रमश: जदयू विधायक मदन सहनी ने शपथ ली। चौथे नंबर पर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार ने शपथ ली।


नीतीश कुमार के करीबी संजय झा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। संजय कुमार झा ने मैथिली में शपथ ग्रहण की। छठे नंबर पर लेसी सिंह ने शपथ ली। भाजपा के सम्राट चौधरी के शपथ लेने के बाद नीरज कुमार बबलू ने शपथ ली। नीरज कुमार बबलू पहले जदयू के नेता थे। उन्होंने जदयू छोड़ भाजपा का साथ पकड़ा था और छातापुर से विधायक हैं। नीरज कुमार बबलू अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के भाई हैं और पहली बार मंत्री बनाए जा रहे हैं। नीरज कुमार बबलू के बाद सुभाष सिंह ने शपथ लिया है,जो राजपूत समाज से आते हैं। बांकीपुर सीट से चुनाव जीतकर आए नीतिन नवीन ने आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने सुभाष सिंह के बाद शपथ लिया। नितिन नवीन पहली बार मंत्री बनने जा रहे हैं।

नितिन नवीन के बाद सुमित कुमार सिंह ने शपथ ली। सुमित सिंह चकाई से निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वो बिहार के मंत्री रहे नरेंद्र सिंह के बेटे हैं। वो एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार हैं जो इसबार चुनाव जीते हैं। 12वें नंबर पर पूर्व डीजी सुनील कुमार ने शपथ ली। वो गोपालगंज जिले से शपथ लेने वाले दूसरे नेता हैं। हाल में ही सेवानिवृत होने के बाद इन्होंने जदयू ज्वाइन किया था। पहली बार विधायक बनने के बाद ही इन्हें मंत्री बनाया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में एकमात्र दलित चेहरे के रूप में ये आते हैं। वें नंबर पर नारायण प्रसाद ने शपथ ली। वे चंपारण से जीतकर आए हैं। वो वैश्य समुदाय से आते हैं। जयंत राज 14वें नम्बर पर शपथ ली। सुनील कुमार के बाद जदयू के तरफ से सबसे युवा चेहरे जयंत राज ने शपथ ली। वो जनार्दन मांझी के पुत्र हैं, जो अमरपुर सीट से जदयू के विधायक रहे थे। जयंत राज के बाद सहरसा से चुनाव जीतकर आए आलोक रंजन ने मंत्री पद की शपथ ली। आलोक रंजन ब्राह्मण समुदाय से आते हैं। इससे पहले भी वो विधायक बने हैं लेकिन पहली बार भाजपा ने उन्हें मंत्री पद दिया है। आलोक रंजन के बाद जदयू कोटे से मो.जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली। जमा खान के बाद जनक राम ने आखिर में मंत्री पद की शपथ ली।

किस-किस समुदाय से कौन बने मंत्री-
-राजपूत समाज से आने वाले सुभाष सिंह, नीरज कुमार सिंह बब्लू, लेशी सिंह, सुमित सिंह।
-मुस्लिम समाज से शाहनवाज हुसैन और मोहम्मद जमा खान।
-ब्राह्मण समाज से आलोक रंजन और संजय झा।
-कुशवाहा समाज से सम्राट चौधरी और जयंत राज मंत्री।
-वैश्य समाज से प्रमोद कुमार और नारायण प्रसाद।
-महादलित समाज से आने वाले पूर्व सांसद जनक।
-दलित समाज से आने वाले बिहार के पूर्व डीजी सुनील कुमार।
-कुर्मी समाज से श्रवण कुमार।
-कायस्थ समाज से नितिन नवीन।
-मल्लाह समाज से मदन सहनी।

Share:

Next Post

जमीनी विवाद में हुई फायरिंग में 1 की मौत

Tue Feb 9 , 2021
भरतपुर। जिले की बयाना तहसील के पुरावाईखेड़ा गांव में सोमवार देर शाम जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार […]