img-fluid

पूर्व मुख्यमंत्री को हराने वाले TVK विधायक का निधन

November 19, 2026

नई दिल्ली। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के विधायक वीएस बाबू का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने अप्रैल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन को हराया था। जो एक बड़ा राजनीतिक झटका माना गया था। बता दें कि, कोलाथुर के 75 वर्षीय विधायक बाबू को 9 सितंबर को एमजीएम हेल्थकेयर में भर्ती कराया गया था। उन्हें लंबे समय से श्वसन संबंधी बीमारी थी। वे गहन चिकित्सा में थे। अस्पताल के निदेशक- चिकित्सा सेवाएं राजेश अग्रवाल ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि तमाम चिकित्सीय सुविधाओं के बावजूद वीएस बाबू की हालत बिगड़ती रही, तमाम उपचार काम नहीं आए। इसके बाद उन्हें हृदय गति रुकने की शिकायत हुई और गुरुवार दोपहर 2:24 बजे उनका निधन हो गया।

वीएस बाबू का राजनीतिक सफर
वीएस बाबू एक अनुभवी राजनेता और पूर्व विधायक हैं। 75 वर्षीय बाबू ने 2006 में डीएमके सदस्य के रूप में पुरावसलकम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव जीता था। वह 2006 से 2011 तक पुरावसलकम के विधायक रहे। उन्होंने एआईएडीएमके उम्मीदवार को 90,000 से अधिक वोटों से हराया था। बाबू 7 फरवरी, 2026 को विजय की टीवीके में शामिल हुए।


  • डीएमके से वीएस बाबू का अलगाव
    वीएस बाबू 2011 तक डीएमके के उत्तर चेन्नई के जिला सचिव थे। 2011 के चुनाव में कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी होने के बावजूद सीएम स्टालिन की कम जीत के अंतर पर उनसे सवाल किए गए। इसके बाद उन्हें नेतृत्व के पक्ष से हटा दिया गया। वह बाद में पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके में शामिल हुए और फिर टीवीके में आ गए। 2026 के हलफनामे के अनुसार, उन्होंने 3.7 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी।

    विधानसभा चुनाव में मौजूदा मुख्यमंत्री को था हराया
    2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला था। जब तत्कालीन मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें टीवीके के वीएस बाबू ने 7,731 वोटों के अंतर से हराया था। इस हार के बाद डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन राज्य के इतिहास में पूर्व सीएम जे. जयललिता के बाद दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री बने, जिन्हें विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

    वीएस बाबू पहले डीएमके के पदाधिकारी थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी राजनीतिक निष्ठा बदल ली थी। इससे पहले ऐसा ही एक वाकया 1996 में हुआ था, जब बरगुर विधानसभा क्षेत्र में डीएमके के ईजी सुगावनम ने जयललिता को हरा दिया था। पूर्व सीएम एमके स्टालिन कोलाथुर से 2011, 2016 और 2021 में लगातार जीत हासिल की।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved