
मुंबई। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह कटोल तहसील के राउलगांव स्थित एसबीएल एनर्जी नामक विस्फोटक निर्माण कंपनी में हुए भीषण विस्फोट में 17 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। विस्फोट सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुआ।
मृतकों के परिवारजन, जिनके प्रियजन विस्फोट में पूरी तरह झुलस गए हैं, फैक्ट्री परिसर में जुट गए। परिवारजनों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने DNA टेस्ट का निर्णय लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवारजनों से रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं ताकि जले हुए शवों की पहचान की जा सके।
घायलों को तुरंत नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। नजदीकी रिश्तेदारों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाकर डीएनए टेस्ट करवाया जा रहा है। एक परिजनों ने पीटीआई को बताया हम कुछ समझ नहीं पा रहे हैं, हमें अपने प्यारे की कोई खबर नहीं मिली।
एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह घटना कंपनी के डिटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुई। विस्फोट के बाद पुलिस और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान की जा रही है और घटना की पूरी जांच जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved