img-fluid

इंदौर में 10वीं के रिजल्ट से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या

March 26, 2026

इंदौर। इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां 10वीं के परीक्षा परिणाम से आहत एक 17 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस घटना ने एक बार फिर परीक्षा के दबाव और मानसिक तनाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना विजय नगर थाना क्षेत्र के प्रकाश चंद्र सेठी नगर की है यहाँ रहने वाली 17 वर्षीय पलक, पिता जितेंद्र कश्यप ने अपने घर में ही आत्मघाती कदम उठा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा ने हाल ही में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और रिजल्ट को लेकर वह काफी तनाव में थी।


  • परिजनों के मुताबिक, पलक पढ़ाई में अच्छी थी और उससे अच्छे परिणाम की उम्मीद भी की जा रही थी। लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, वह मानसिक रूप से टूट गई। इसी तनाव में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है।

    Share:

  • ऑयल मार्केट में हड़कंप: $103 के पार पहुंचा कच्चा तेल

    Thu Mar 26 , 2026
    डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब सीधे वैश्विक तेल बाजार पर दिखने लगा है। शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेज उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड $103 के पार पहुंच गया, जिससे बाजार में हलचल मच गई है। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved