बड़ी खबर

183 पाकिस्तानियों को देश से निकाला, कट्टरवाद पर फ्रांस का बड़ा फैसला


पेरिस। फ्रांस में एक सिरफिरे द्वारा शिक्षक की गला काटकर हत्या कर देने के बाद देश में भड़की हिंसा को लेकर कट्टरपंथियों के खिलाफ सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। फ्रांस में पाकिस्तानियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। साथ ही 183 पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर उन्हें देश छोडऩे का आदेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इमरान खान ने फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके बाद फ्रांस में पाकिस्तानियों को लेकर जबरदस्त नाराजगी है।

फ्रांस के समर्थन में बॉलीवुड
जहां मुस्लिम देशों में फ्रांस के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है, वहीं बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने फ्रांस का समर्थन करते हुए आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। फिल्मी कलाकारों ने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए खतरा है।

इस्लाम नहीं सुधरा तो बर्बाद हो जाएगा : तस्लीमा
बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने फ्रांस का समर्थन करते हुए इस्लाम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में सुधार की आवश्यकता है और सुधार नहीं किए गए तो इस्लाम पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस्लामिक राष्ट्र भी आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हों।

Share:

Next Post

अमेरिकी चुनाव : आगामी हफ्ते घरेलू बाजार रहेगा व्यस्त

Sun Nov 1 , 2020
– यूरोप में कोरोना के बढ़ते मामले और देश में कोविड रिकवरी रेट में सुधार है वजह मुम्बई। भारतीय शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक अमेरिकी चुनाव, यूरोप में बढ़ते कोरोना मामलों और देश में कोरोना वायरस महामारी की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत से ऊपर होने की वजह से आगामी सप्ताह बाजार व्यस्त रहेगा। कुछ […]