img-fluid

‘सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका’, स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

February 06, 2026

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में भारी गतिरोध जारी है। लोकसभा में आज शुक्रवार (06 फरवरी) को भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने नारेबाजी और सदन में व्यवधान करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।

ओम बिरला ने कहा, उन्होंने प्रश्नकाल की शुरुआत के समय कहा, मेरा प्रयास होता है कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले। प्रश्नकाल सभी माननीय सदस्यों का समय होता है। आज राजपाल जी और प्रियंका गांधी समेत अन्य सदस्यों के प्रश्न हैं। आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। अभी तक 19 घंटे 13 मिनट सदन का समय बर्बाद हो चुका है।


  • उन्होंने विपक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि 140 करोड़ जनता की अपेक्षा रहती है कि सदन चले, चर्चा और संवाद हो। लेकिन आप सभागृह की मर्यादाओं को समाप्त कर रहे हैं। देश की जनता ने पोस्टर और नारेबाजी के लिए आपको संसद में नहीं भेजा है। आपको चर्चा के लिए भेजा गया है। आप नियोजित तरीके से गतिरोध पैदा करना चाहते हैं। ऐसा सदन मैं नहीं चला सकता।

    Share:

  • सात फरवरी को होगा राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन, केंद्रीय कृषि मंत्री समेत नौ राज्यों के मंत्री होंगे शामिल

    Fri Feb 6 , 2026
    सीहोर। 7 फरवरी को सीहोर (Sehore) के अमलाहा क्षेत्र में देश की कृषि, राजनीति और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन (National Pulses Conference) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के 9 प्रमुख राज्यों के कृषि मंत्री (Agriculture Minister) भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य दलहन उत्पादन बढ़ाना, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved