img-fluid

रूस के दक्षिण काकेसस में हमले की योजना बना रहे 19 आतंकी पकड़ाए

February 18, 2021

मास्को। रूस (Russia) की खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्योरिटी एजेंसी (FSB) ने 19 मुस्लिम आतंकवादियों (terrorists) को पकड़ने का दावा किया है, जो दक्षिण काकेसस (South Caucasus) में हमले की योजना बना रहे थे। ये इस क्षेत्र में कुछ समय से अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे। इनसे हथियार भी बरामद हुए हैं।


  • एफएसबी के अनुसार पकड़े गए आतंकवादियों से सुसाइड बैल्ट, बम और स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। ये सभी टकफिर वाल-हिजरा मुस्लिम संगठन के सदस्य हैं। ये सभी रूस के क्रास्नोडार और काराचाए-चरकस्सिया क्षेत्र में फैले हुए थे। इनको हिरासत में लिए जाने के चित्र रूस के मीडिया में प्रकाशित किए गए हैं। रूस लगातार मुस्लिम आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। 2017 में सेंट्स पीट्सबर्ग मेट्रो टनल में ऐसे ही संगठन ने वारदात को अंजाम दिया था।

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार हाल के वर्षो में दक्षिण काकेसस के क्षेत्र में इन संगठनों की गतिविधियां बढ़ी हैं। इनके द्वारा अपने नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा था।

    Share:

  • 100 रुपये के पार गए Pertol के भाव तो पम्पों के सामने आ सकती है ये बड़ी समस्या

    Thu Feb 18 , 2021
    पेट्रोल के 100 रुपये के पार पहुंचते ही डिस्‍पेंसिंग यूनिट्स मे दिखने लगेगा 0.00 रुपये नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ती Petrol – Diesel की कीमतों ने आखिरकार सैकड़ा लगा ही दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार को पेट्रोल 100 रुपये पर बिक रहा है जबकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 89.54 रुपए और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved