img-fluid

2.65 लाख की डील… नोएडा में बच्चा गोद दिलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़

March 22, 2026

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नवजात बच्चों की अवैध खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का चौंकाने वाले खुलासा हुआ है. बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बाल कल्याण समिति और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक नवजात बच्ची को 2.5 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है. इस मामले में अस्पताल की एक नर्स को रंगे हाथों पकड़ा गया है, जबकि जांच के दौरान अस्पताल की मालकिन समेत कुल तीन लोगों की संलिप्त सामने आई है. पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.


  • जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के बाद हुआ. एक व्यक्ति ने सूचना दी कि नवजात बच्ची का सौदा किया जा रहा है सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सक्रिय हुई और संबंधित व्यक्ति के सहयोग से आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई. प्रारंभिक जांच में सामने आया की बच्ची को गोद लेने के नाम पर सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया गया था. नवजीवन अस्पताल की नर्स ने कथित तौर पर ग्राहक से संपर्क कर बच्ची उपलब्ध कराने की बात कही थी. बच्ची उपलब्ध कराने के बदले में 2.65 लाख रुपए की मांग की गई थी. इस तरह गोद लेने की आड़ में अवैध तरीके से नवजात बच्ची का सौदा किया गया.

    पुलिस और संबंधित एजेंसियो ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी रणनीति तैयार की. योजना के अनुसार, सौदे की जगह और समय फिक्स की. शनिवार शाम को बिसरख क्षेत्र में तय स्थान पर जैसी ही नर्स नवजात बच्ची को लेकर पहुंची, टीम में मौके पर ही उसे बच्ची सहित दबोच लिया. जांच के दौरान यह भी सामने आया की बच्ची की डिलीवरी से जुड़े दस्तावेज और स्टीकर नवजीवन अस्पताल से संबंधित निकले. इसके बाद पुलिस ने अस्पताल की मालकिन और एक अन्य व्यक्ति की भूमिका की जांच शुरू की. जिसमें उनकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे भी हिरासत में ले लिया गया. फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

    Share:

  • चांद के मिशन पर जा रहे हैं इंसान, लेकिन NASA क्यों कर रहा सूरज की 24 घंटे निगरानी? जानें वजह ?

    Sun Mar 22 , 2026
    नई दिल्ली। 1972 के बाद इंसान पहली बार चांद के करीब चक्कर लगाने की तैयारी में है। NASA का Artemis II मिशन 1 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है। हालांकि मिशन चांद (Mission Moon) पर है, लेकिन इस दौरान NASA सूरज की निगरानी भी कर रहा है। सवाल उठता है कि जब अंतरिक्ष यात्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved