
डेस्क: ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से पहले जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से दो शख्त गायब हुए थे. पुलिस (Police) ने इन्हें 28 मई को देर रात शोपियां जिले (Shopian District) से गिरफ्तार (Arrest) किया है. ये दो शख्स पिछले कुछ समय से लापता थे. पुलिस के मुताबिक, इरफान बशीर और उजैर अहमद भट नाम के दो शख्स हैं. ये 6 मई को चित्रगाम जैनापोरा से लापता हैं. सुरक्षा बलों ने बुस्कुचन क्षेत्र से दो 56 राइफल, 2 ग्रेनेड, 102 राउंड बरामद किए हैं.
22 अप्रैल को भारत हिल स्टेशन पहलगाम के पास एक पर्यटक स्थल पर घातक आतंकवादी हमला हुआ था. इस हमले में हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया गया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. ये हमला आतंकवादी समूह द रेजिस्टेंस फ्रंट की ओर से किया गया था. पहलगाम हमले की जांच एनआईए की टीम कर रही है, जिसमें इस हमले में शामिल लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved