img-fluid

प्रॉपर्टी की खरीदी पर अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी पर दो फीसदी छूट

September 08, 2020

  • नगरीय क्षेत्रों में लोगों को घर खरीदने में मिली राहत

भोपाल। राज्य सरकार ने प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में प्रापर्टी की खरीदी.बिक्री पर स्टाम्प ड्यूटी में कमी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कोविड.19 की वजह से व्यापक पैमाने पर आर्थिक गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं। रियल स्टेट सेक्टर पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ा जिसके फलस्वरूप प्रापर्टी खरीदने, बेचने के इच्छुक नागरिक भी विपरीत स्थितियों का सामना कर रहे हैं। राज्य सरकार ने प्रापर्टी की खरीदी-बिक्री पर अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी को 3 प्रतिशत से घटाकर 1 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कहा कि इस छूट से रियल स्टेट का कारोबार तेजी से बढ़ेगा।
चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति काए परिवार का एक सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो, जहां वो अपने परिवार के साथ सुख से रह सके। कोरोना काल में आर्थिक गतिविधियाँ लॉकडाउन के वजह से लगभग समाप्त हो गई थीं। रियल स्टेट व्यवसाय पर भी इससे विपरीत प्रभाव पड़ा था। लोगों की वित्तीय क्षमताएं सीमित हो जाने के कारण संपत्तियों का क्रय-विक्रय भी प्रभावित हुआ है। अब यह आवश्यक हो गया है कि आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ें और रियल स्टेट क्षेत्र में भी कैसे बूम आएए इसकी चिंता करनी होगी। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगरीय क्षेत्रों में प्रापर्टी की खरीदी ब्रिकी पर अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में 2 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अभी यह छूट 31 दिसम्बर 2020 तक लागू रहेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से लोग अपना मकान आसानी खरीद सकेंगे, कारोबार में तेजी आएगी और रियल स्टेट में कामकाज को गति मिलेगी। इसी सिलसिले में अन्य आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे।

Share:

  • गांवों का बनेगा मास्टर प्लान, ग्रामीणों को भूखंडों का मिलेगा मालिकाना हक

    Tue Sep 8 , 2020
    प्रदेश के 10 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत दो विभाग करा रहे सर्वे भोपाल। शहरों की तर्ज पर अब गांवों का भी मास्टर प्लान बनेगा। घर एवं भूखंडों का नक्शा तैयार होगा और ग्रामीणों को उनका मालिकाना हक भी मिलेगा। इसके लिए ग्रामीण आबादी सर्वेक्षण योजना के तहत प्रदेश के 10 जिलों में पायलट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved