भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

गुफा मंदिर में स्थापित हुई 21 फीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा

  • धूमधाम से मनाई जा रही भगवान परशुराम जयंती… अक्षय तृतीया शादियों की धूम

भोपाल। आज राजधानी में धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई जा रही है। शहरभर में आयोजन किए गए हैं। लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर उनकी 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान परशुराम जी की प्राण प्राण-प्रतिष्ठा करके उनका भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही शहर भर से ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में गणमान्य जन शामिल होंगे।


बता दें कि भगवान परशुराम जी अष्ट धातु की प्रतिमा को मूर्तिकार प्रभात राय ने बनाया है। वर्ष 2020 फरवरी में प्रतिमा को ग्वालियर से भोपाल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण धार्मिक, सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगे होने से दो साल तक प्रतिमा का आनावरण नहीं हो सका। अब आयोजनों पर पाबंदियां हट चुकी हैं। इससे भगवान श्री परशुराम प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह मंदिर समिति ने रखा है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजन के लिए भगवान परशुराम की पीतल की सवा दो फीट ऊंची प्रतिमा को भी विराजित की गई है। अनावरण कार्यक्रम में चार हजार महिलाएं कलश यात्रा लेकर गुफा मंदिर अलग-अलग स्थानों से पहुंची। ब्राह्मण समाज के 1000 युवा शामिल हुए। 1100 वैदिक ब्राह्मणों ने स्तुति वाचन किया। 500 युवाओं की टोली अखाड़ों के साथ नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में शामिल हुई।

रोहिणी नक्षत्र व रवि योग
रोहिणी नक्षत्र, रवि योग व शोभन योग संयोग में आज अक्षय तृतीया मनाई जा रही है। इस मौके पर भोपाल में करीब दो हजार से अधिक शादियां होगी। मां चामुंडा दरबार के पुजारी गुरू पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि जो जोंड़े इस दिन विवाह के गठबंधन में बंधते हैं, उनका दापत्य जीवन अक्षय होता है। इस दिन पूरे साल में सबसे अधिक विवाह होते हैं। इसी प्रकार सभी प्रकार के शुभ कार्य और खरीदारी के लिए भी यह दिन खास माना जाता है।

श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है परशुराम जयंती
संत नगर उपनगर में आज भगवान परशुराम की जयंती उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। बजरंग सेना समिति के तत्वाधान में नुक्कड वाली माता मंदिर में शाम 7 बजे परशुराम जन्मोत्सव के पावन पर्व पर आरती का आयोजन रखा गया है। मंदिर के पूजारी पं. रवि पटेरिया ने बताया कि परशुराम त्रेता युग में एक ब्राहमण के यहां जन्मे थे। जो विष्णु भगवान के उन्नीसवां अवतार है। बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने सभी हिन्दू भाई बहनों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आरती में शामिल होने की अपील की है।

Share:

Next Post

ई-आबकारी पोर्टल पर चलेगा शराब कारोबार

Tue May 3 , 2022
घोटाले रोकने की कवायद, ठेकेदार के ई-वॉलेट से होगा भुगतान कहीं पार्टी करनी है तो ऑनलाइन ले सकेंगे लाइसेंस भोपाल। घोटालों व साठ-गांठ के आरोपों से घिरा रहने वाला आबकारी विभाग भी ऑनलाइन होने जा रहा है। जल्द ही ई-आबकारी पोर्टल लांच होने वाला है। ठेकेदार को राशि बैंक अथवा ट्रेजरी में जमा कर विभाग […]