img-fluid

रो रही थी 21 महीने की बेटी… मां ने चाकू से वारकर मार डाला

May 23, 2026

पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां पर अपनी ही मासूम बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. हरि नगर उर्फ खेड़की गांव में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस के मुताबिक, करीब 18 से 21 महीने की बच्ची रमनप्रीत कौर की चाकू लगने से मौत हुई है और शुरुआती जांच में उसकी मां लवप्रीत कौर को आरोपी माना गया है.

जानकारी के अनुसार बच्ची लगातार रो रही थी. इस दौरान उसकी मां लवप्रीत कौर गुस्से और तनाव में अपना आपा खो बैठी और बच्ची पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि महिला मानसिक तनाव और डिप्रेशन की मरीज है.


  • घटना के बाद परिवार ने शुरुआत में इसे हादसा बताने की कोशिश की. परिजनों का कहना था कि बच्ची खेलते समय गलती से चाकू पर गिर गई थी. हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा. चोट के निशान और परिस्थितियों को देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जांच शुरू की गई.

    पुलिस पूछताछ में मामला धीरे-धीरे साफ होता गया. बच्ची के पिता हरप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में पत्नी लवप्रीत कौर पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया. इसके बाद पसियाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है.

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला का मानसिक तनाव और डिप्रेशन का इलाज चल रहा था. जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान थी. पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    Share:

  • सूर्यकिरण टीम के 30 साल, IAF के हवाई करतबों से रोशन होगा आसमान

    Sat May 23 , 2026
    नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम (SKAT) एक बार फिर अपने शानदार हवाई करतबों से आसमान को रोशन करने के लिए तैयार है.जोश और जज्बे से भरी टीम अपने गठन के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रही है. सूर्यकिरण टीम की स्थापना साल 1996 में हुई थी और यह भारतीय वायुसेना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved