
इंदौर (Indore)। पिछले 48 घंटे में रतलाम में 22 इंच वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, उधर धार में भी केवल 24 घंटों में ही 12 इंच वर्षा हो गई, वहीं खंडवा, खरगोन में भी वर्षा का जलजला नजर आया। रतलाम के साथ ही इंदौर, धार, खंडवा खरगोन में भी वर्षा का कहर नजर आया। यहां की निचली बस्तियां तो दूर शहरी इलाकों में भी पानी इतना भरा हुआ है कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। धार में 301.3 मिमी (लगभग 12 इंच) बारिश हुई, वहीं रतलाम में दो दिनों में 22 इंच तो पिछले 24 घंटों में 12 इंच वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह खंडवा में 162 मिमी बारिश हुई है। खरगोन में हुई लगभग 4.5 इंच बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर है, जिसके कारण यहां की निचली बस्तियां डूब गई। उज्जैन में पिछले 24 घंटे में ढाई इंच बारिश हुई, लेकिन आसपास के बांधों से पानी छोड़े जाने से शिप्रा उफान पर है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved