
भोपाल। चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन इंडिया द्वारा आयोजित किये जाने वाले बेबनार की सतत श्रंखला को गिनीज बुक ने अपने रिकार्ड पर दर्ज किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र शर्मा एवं सचिव डॉ कृपाशंकर चौबे ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा बाल संरक्षण औऱ पुनर्वास पर केंद्रित एक राष्ट्रीय आयोजन भोपाल में 11 एवं 12 जून को किया जा रहा है। जिसमें देश भर के बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं जेजे एक्ट के स्टेक होल्डर्स भाग लेने वाले हैं। डॉ राघवेंद्र शर्मा ने बताया िफाउंडेशन ने एक नवाचार करते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ताओं के उन्मुखीकरण, क्षमता वर्धन औऱ बुनियादी प्रशिक्षण के क्षेत्र में ई बेबनार की शुरुआत की जो लगातार 101 सप्ताह से सतत रूप से जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved