बड़ी खबर

महाराष्ट्र में कोरोना के 22,444 नए संक्रमित, 50 की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को 22,444 कोरोना के नए संक्रमित मरीज (22,444 newly infected patients of corona) मिले हैं तथा 24 घंटे में 50 कोरोना मरीजों की मौत (50 corona patients died) हुई है। सूबे में आज कोरोना के कुल 227711 मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 10797 एक्टिव कोरोना मरीज शामिल हैं। नागपुर मंडल में आज 4527 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 1 की कोरोना से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पत्रकारों को बताया कि राज्य में आज 39015 कोरोना मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 74502688 लोगों की कोरोना जांच की गई और इनमें से 7705969 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 7331806 कोरोना संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। राज्य में अबतक 142572 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सूबे में कोरोना से ठीक होने का औसत 95.14 फीसदी और कोरोना मौत का औसत 1.85 फीसदी है। राजेश टोपे ने कोरोना नियमों का कठोरता से पालन करने की अपील नागरिकों से की है।


मुंबई में मिले 1160 नए कोरोना मरीज, 10 की मौत
मुंबई में रविवार को 1160 कोरोना के नए मरीज मिले और 10 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2530 लोग ठीक होकर घर गए। इनमें से 87 फीसदी यानी 1009 मरीजों में कोरोना बीमारी का कोई भी लक्षण नहीं मिला है।

मुंबई मनपा के मुताबिक महानगर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। वहीं रिकवरी रेट में इजाफा हो रहा है। रविवार को मिले कुल मरीजों में से 160 को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, 29 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। वर्तमान में शहर में 1,018 मरीज ऑक्सीजन पर है। फिलहाल अस्पतालों में 2,268 मरीजों का इलाज चल रहा है।

महानगर के अस्पतालों में 37,573 बेड है, जिनमें से 35,305 बेड खाली है। मुंबई में रविवार को 46,307 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। बड़ी संख्या में मरीजों के लक्षण विहीन मिलने से महानगर के विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर में 94.5 फीसदी बेड खाली पड़े हुए हैं। केवल 6.5 फीसदी बेड पर मरीजों का इलाज चल रहा है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी है। इस समय मुंबई में कुल 10,797 सक्रिय मरीज मनपा की निगरानी में हैं।

महाराष्ट्र में मिले पांच नए ओमिक्रोन संक्रमित
महाराष्ट्र में रविवार को पांच नए ओमिक्रोन संक्रमित पाए गए हैं, इससे राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3130 हो गई है। इसी तरह राज्य में अब तक कुल 1674 ओमिक्रोन संक्रमित स्वस्थ हुए हैं तथा इस समय 1456 ओमिक्रोन संक्रमितों का इलाज जारी है।

राजेश टोपे ने बताया कि आज पुणे शहर में पांच ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। वहीं अब तक महाराष्ट्र के ठाणे मंडल में 1219, इनमें अकेले मुंबई में 1054, नासिक मंडल में 15,पुणे मंडल में 1446, कोल्हापुर मंडल में 78,औरंगाबाद मंडल में 45,लातुर मंडल में 24,आकोला मंडल में 53,नागपुर मंडल में 249 इस तरह कुल 3130 ओमिक्रोन संक्रमित मिले हैं। राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों तथा कोरोना संक्रमितों का प्रभावी तरीके से इलाज जारी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भोपालः गायों की मौत के बाद कलेक्टर ने किया गौ शाला का निरीक्षण

Mon Jan 31 , 2022
– गौशाला संचालक को हटाया, गायों की मौत की जांच के लिए किया जाएगा पोस्टमार्टम भोपाल। भोपाल के बैरसिया स्थित एक गौशाला में रविवार को कई गायों की मौत का मामला सामने आया है। कुएं में कुछ गाय के शव मिले हैं। इसकी जानकारी लगने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो […]