img-fluid

महाराष्ट्र में 2,289 महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ मिलना बंद, जानें कारण

July 03, 2025

डेस्क। महाराष्ट्र (Maharashtra) में लाडकी बहिन योजना (Ladki Behan Yojana) को लेकर समय-समय पर विवाद होते रहे हैं। बता दें कि लाडकी बहिन योजना भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली महायुति सरकार (Mahayuti Goverment) का सबसे प्रमुख चुनावी वादा था। हालांकि, योजना के लागू होने के बाद से ही इस पर लगातार सियासत होती रही है। अब खबर सामने आई है कि 2,289 महिलाएं (Women) जो कि सरकारी कर्मचारी (Government Employees) थीं, उनको लाडकी बहिन योजना के तहत लाभ देना बंद कर दिया गया है।


महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा में एक लिखित जवाब में इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया- “महाराष्ट्र सरकार ने अपनी जांच में पाया है कि 2,289 महिला सरकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी थीं। इन सभी महिलाओं की पहचान की गई है और इन महिलाओं को लाडकी बहिन योजना का लाभ देना बंद कर दिया गया है।”

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

  • जो महिलाएं पहले से अन्य योजनाओं जैसे संजय गांधी निराधार योजना (2 लाख महिलाएं), नमो किसान योजना (7.70 लाख महिलाएं) से जुड़ी हैं।
  • जो महिलाएं सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। अभी इसमें नंबर्स बढ़कर 50 हजार तक जा सकते हैं। सरकार का कहना है कि सरकारी विभागों में जो महिलाएं कार्यरत है वो तुरंत लाडकी बहिन योजना में मिली किस्तों को रिटर्न कर दें वरना उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। क्योंकि इस योजना में नियम ही है कि सरकारी कर्मचारी को इस योजना में लाभ नहीं मिल सकता।
  • ऐसी महिलाएं जिनकी पारिवारिक सालाना आय ढाई लाख से अधिक है। 25 लाख महिलाएं हैं जिनकी स्क्रूटनी की जा रही है।
  • अन्य कारणों से अयोग्य पाई गईं 15 लाख से ज्यादा महिलाओं की भी स्क्रूटनी जारी है।

Share:

  • राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को बनाया गया पश्चिम बंगाल भाजपा का नया अध्यक्ष

    Thu Jul 3 , 2025
    डेस्क। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अगले साल विधानसभा के चुनाव (Assembly Elections) होने वाले हैं और उससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष (BJP President) का चयन कर लिया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष के तौर पर चुना गया है और अब […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved