
चेन्नई. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मुख्यमंत्री (CM) सी जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार (TVK Government) का आज विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री विजय ने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए 23 विधायकों के नामों की सिफारिश की थी। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की इस सिफारिश को स्वीकार किया। जिसके बाद आज 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
मंत्रिमंडल में हुई कांग्रेस की एंट्री
इस विस्तार की सबसे खास बात कांग्रेस पार्टी की सरकार में वापसी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दो विधायकों को भी अपनी मंत्रिमंडल में जगह दी है। 59 साल बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस तमिलनाडु में किसी क्षेत्रीय दल के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बन रही है।
सूची में इन विधायकों के नाम
इस नई कैबिनेट में राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। नए मंत्रियों की सूची में थूथुकुडी से श्रीनाथ, अविनाशी से कमाली एस, कुमारपालयम से सी विजयलक्ष्मी और कांचीपुरम से आरवी रंजीतकुमार को जगह मिली है। इनके साथ ही कुंभकोणम से विनोद, तिरुवदानई से राजीव, कडलूर से बी राजकुमार, अरक्कोनम से वी गांधीराज और ओट्टापिडारम से मथन राजा पी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
सूची में आगे राजपालयम से जगदेश्वरी के, किल्लियूर से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार एस, ईरोड ईस्ट से एम विजय बालाजी, रासीपुरम से लोगेश तमिलसेल्वन डी और सेलम साउथ से विजय तमिलन पार्थिबन ए को भी शामिल किया गया है। इनके अलावा श्रीरंगम से रमेश, मेलूर से कांग्रेस विधायक पी विश्वनाथन, वेलाचेरी से कुमार आर, श्रीपेरंबदूर से थेन्नारासु के और कोयंबटूर नॉर्थ से वी संपत कुमार भी नई टीम का हिस्सा होंगे। अंत में अरंथांगी से मोहम्मद फरवास जे, तांबरम से डी सरथकुमार, डॉ. राधाकृष्णन नगर से एन मैरी विल्सन और किनाथुकादावु से विग्नेश के को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved