विदेश

PAK में खुदाई दोरान 2,300 साल पुराना मंदिर मिला, 2700 बेशकीमती चीजें निकलीं

पेशावर । उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान (North West Pakistan)  में पाकिस्तानी और इतालवी पुरातत्वविदों (Pakistani and Italian archaeologists) के एक संयुक्त दल ने बौद्ध काल के 2,300 साल पुराने एक मंदिर (Temple) की खोज की है। इसके साथ ही कुछ अन्य बेशकीमती कलाकृतियां भी खुदाई में मिली हैं। यह मंदिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में बारीकोट तहसील (Barikote Tehsil)के बौद्ध काल के बाजीरा शहर में मिला है। इस मंदिर को पाकिस्तान में बौद्ध काल का सबसे प्राचीन मंदिर बताया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”पाकिस्तान और इतालवी पुरातत्वविदों ने उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान (west pakistan) में एक ऐतिहासिक स्थल पर संयुक्त रूप से खुदाई करने के दौरान बौद्ध काल के 2,300 साल पुराने एक मंदिर की खोज की है और इसके अलावा अन्य बेशकीमती कलाकृतियां भी बरामद की गई हैं। स्वात में मिला यह मंदिर पाकिस्तान के तक्षशिला में मिले मंदिरों से भी पुराना है।”



मंदिर के अलावा पुरातत्वविदों ने बौद्धकालीन 2,700 से अधिक अन्य कलाकृतियां भी बरामद की हैं जिनमें सिक्के, अंगूठियां, बर्तन और यूनान के राजा मिनांदर के काल की खरोष्ठी भाषा में लिखी सामग्री भी शामिल है। इतालवी विशेषज्ञों ने भरोसा जताया है कि स्वात जिले के ऐतिहासिक बाजीरा शहर में खुदाई के दौरान और भी पुरातात्विक स्थल मिल सकते हैं। पाकिस्तान में इटली के राजदूत आंद्रे फेरारिस ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान में पुरातात्विक स्थल दुनिया के विभिन्न धर्मों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

Share:

Next Post

जनवरी से बदल जायेंगे बैंकों के नियम, 10 हजार से ज्यादा रकम जमा करने पर देना होगा इतना चार्ज

Sun Dec 19 , 2021
नई दिल्ली। साल का आखिरी महिना चल रहा है। कुछ दिनों बाद नया साल 2022 शुरू हो जाएगा। इसी के साथ का बड़े नियम (Rule) भी बदल जाएंगे। इसी क्रम में इंडिया पोस्ट (India Post) पेमेंट बैंक (India Post Payments Bank – IPPB) के ग्राहकों को भी झटका लगने वाला है। इस बैंक के अकाउंट […]