img-fluid

क्वाड के मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, बताया टफ लीडर

November 17, 2026

नई दिल्ली: मनीला में क्वाड (QUAD) नेताओं की बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जमकर तारीफ की. ट्रंप ने पीएम मोदी को बेहद सख्त इंसान बताया. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन के साथ मतभेदों, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ संभावित मुलाकात को लेकर भी बयान दिया. क्वाड नेताओं के साथ मंच शेयर करते हुए ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कहा, ‘वह बेहद सख्त इंसान हैं.’ ट्रंप की यह टिप्पणी दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सामने आई.

चीन के साथ मतभेदों पर क्या बोले ट्रंप?
चीन के साथ मतभेदों को लेकर पूछे गए सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इन मतभेदों को बहुत अच्छी तरह संभाला गया है. उन्होंने कहा, ‘उन्होंने इसे बहुत अच्छी तरह संभाला है. ये दो अलग-अलग राय हैं.’ ईरान के मुद्दे पर ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिका इसे बेहद गंभीरता से लेता है. उन्होंने कहा, ‘हम इसे बहुत गंभीरता से लेते हैं. यही वजह है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए.’ उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ संभावित बैठक को लेकर भी ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किम जोंग उन उनसे मुलाकात करना चाहेंगे. ट्रंप ने कहा, ‘किम जोंग उन मुलाकात करना चाहेंगे. देखते हैं आगे क्या होता है.’


  • फिलीपींस की राजधानी मनीला में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रेयर अर्थ मिनरल्स (दुर्लभ पृथ्वी खनिजों) के उत्पादन को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका अभूतपूर्व स्तर पर रेयर अर्थ मिनरल्स का उत्पादन कर रहा है और अगले 10 महीनों के भीतर अपनी सभी जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में होगा. ट्रंप ने कहा, ‘हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. हम रेयर अर्थ मिनरल्स का उत्पादन उस स्तर पर कर रहे हैं, जिस स्तर पर हमने पहले कभी नहीं किया. अगले 10 महीनों में हम उनकी बराबरी कर लेंगे.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘हमें जिस चीज की भी जरूरत होगी, वह अगले 10 महीनों में हमारे पास होगी. रेयर अर्थ मिनरल्स के मामले में हम बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं.’

    भारत और जापान का भी किया जिक्र
    रेयर अर्थ मिनरल्स के उत्पादन को लेकर ट्रंप ने भारत और जापान का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ-साथ दूसरे देश भी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं. ट्रंप ने कहा, ‘वैसे वे भी उत्पादन कर रहे हैं. जापान कर रहा है, भारत कर रहा है और हम सभी यह काम कर रहे हैं.’

    रेयर अर्थ मिनरल्स का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, रक्षा तकनीक और अन्य आधुनिक उद्योगों में होता है. इन खनिजों की आपूर्ति वैश्विक अर्थव्यवस्था और तकनीकी उद्योगों के लिए अहम मानी जाती है. हालांकि, ट्रंप ने अपने बयान में यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका अगले 10 महीनों में किस देश के उत्पादन स्तर की बराबरी करने की बात कर रहा है.

    पीएम मोदी ने साझेदारी के महत्व पर दिया जोर
    धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड (Quad) देशों के नेताओं के साथ बैठक में इस साझेदारी के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है. पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और विश्वसनीय साझेदारी है. समुद्री सुरक्षा से लेकर भरोसेमंद सप्लाई चेन, नई तकनीकों से लेकर आपदा प्रबंधन तक, हमारा हमेशा यही प्रयास रहा है कि क्वाड विश्वसनीय समाधान दे.’ प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समुद्री सुरक्षा, मजबूत सप्लाई चेन, नई तकनीकों और आपदाओं से निपटने के लिए आपसी सहयोग को क्वाड साझेदारी के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved