विदेश

यूक्रेन से 240 भारतीय सुरक्षित लौटे, अपनी जमीन पर आते ही लोगों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

नई दिल्ली। यूक्रेन (Ukraine) से 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान (Air India special flight) दिल्ली पहुंची। उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय(240 Indian) हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन (Ukraine) में थे। टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा यात्रियों के इंतजार में खड़े भारतीय अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। यात्रियों ने भी विजय चिन्ह दिखा व हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद दिया। यात्रियों ने आते ही ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया (Air India) का बोइंग 787 विमान यूक्रेन की राजधानी कीव से शाम छह बजे रवाना हुआ था। यह सुबह दिल्ली से गया था। रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच हजारों भारतीय ( thousands of indians) यूक्रेन से स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि वह दिल्ली आकर बेहद खुश व खुद को बेहद सुरक्षित महसूस कर रहें हैं। यूक्रेन में स्थिति बहुत तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं।



दरअसल, केंद्र सरकार यूक्रेन में रह रहे भारत के विभिन्न राज्यों के भारतीय और छात्रों को यूक्रेन से भारत लौट आने की अपील कर चुकी है। 22, 24 और 26 फरवरी को इसके लिए विशेष उड़ानें चलाई जा रहीं हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर आधी रात के बाद यूक्रेन से आए यात्रियों के परिजन उनकी प्रतिक्षा करते दिखे। पहले से सूचना होने के चलते हवाईअड्डे पर आ रहे यात्रियों की जांच व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कर्मचारी व सुरक्षा एजेंसी लगाई गई थी।
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रात लगभग 9.46 बजे कहा था कि विभिन्न राज्यों के करीब 250 भारतीय मंगलवार रात यूक्रेन से दिल्ली लौट रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी।

Share:

Next Post

विवादों में आयी आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी, लोगों ने कोर्ट से की प्रतिबंध की मांग, ये है आपत्ति

Wed Feb 23 , 2022
मुंबई। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मच अवेटेड फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) इसी हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। रिलीज से कुछ दिन पहले ही आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की यह फिल्म कानूनी पचड़े में फंस गई है। संजय लीला भंसाली (Sanjya Leela Bhansali) के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल लाइफ किरदार […]