img-fluid

सऊदी अरब की तेल रिफाइनरियों पर हूतियों के हमले से कच्चे तेल में उछाल, पेट्रोल-डीजल के 27 नवंबर के नए रेट जारी नई

November 27, 2026

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और सऊदी अरब (Saudi Arabia) की तेल रिफाइनरियों (oil refineries) पर हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) के कथित हमलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil in the international market) की कीमतों में तेजी आ गई है। ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जबकि अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई भी 85 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। इस बीच, देश की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने 27 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि, घरेलू बाजार में वाहन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

दरअसल, यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब की प्रमुख तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाए जाने के दावे के बाद वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। जाजान और रास तानूरा रिफाइनरियों पर हमलों की खबरों से कीमतों में तेजी आई है। जाजान रिफाइनरी की क्षमता करीब चार लाख बैरल प्रतिदिन, जबकि रास तानूरा रिफाइनरी की क्षमता पांच लाख बैरल प्रतिदिन बताई जाती है। हालांकि, सऊदी प्रशासन ने अभी तक इन हमलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव से बढ़ी चिंता

    ईरान और हूती विद्रोहियों की गतिविधियों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में भी तनाव बना हुआ है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में शामिल है। यहां से तेल की आपूर्ति बाधित होने पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और उछाल आ सकता है।

    हमलों की खबरों के बाद ब्रेंट क्रूड 1.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड 2.19 प्रतिशत बढ़कर 85.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता रहा।

    भारत पर क्या पड़ सकता है असर

    कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी भारत के लिए चिंता का विषय बन सकती है। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने से देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर रुपये की कीमत, महंगाई और भविष्य में पेट्रोल-डीजल के दाम पर भी पड़ने की आशंका है।

    दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव

    27 नवंबर को दिल्ली में सामान्य ई-20 पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, एथेनॉल-मुक्त पेट्रोल 167.35 रुपये प्रति लीटर और इंडियन ऑयल का एक्सपी-95 पेट्रोल 109.24 रुपये प्रति लीटर बताया गया है।

    Share:

  • US: घरों की दहलीज लांघकर रिश्तों को निगल रही राजनीति की अंधी दौड़... सियासी मतभेदों से टूट रहे परिवार

    Fri Nov 27 , 2026
    न्यूयॉर्क। जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिसके लिए पूरी जिंदगी प्यार और त्याग लुटाया, आज वही बेटा अपने पिता से बात तक करने को तैयार नहीं है। न कोई दुर्व्यवहार, न कोई धमकी और न ही कोई पुराना बैर। इस अलगाव की वजह सिर्फ इतनी है कि पिता ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved