
मानव पिरामिड टूटते ही कई गोविंदा-एक दूसरे पर गिरे
मुंबई। महाराष्ट्र (maharashtra) में कोरोना (corona) के चलते दो साल बाद जन्माष्टमी (janmashtami) पर मिली दही हांडी (dahi handi) फोडऩे की अनुमति के बाद गोविंदाओं (govindas) में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मटकी फोडऩे (pot bursting) के दौरान महाराष्ट्र में लगभग 250 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें सर्वाधिक मुंबई (mumbai) के 125 और ठाणे के 37 गोविंदा घायल हुए हैं।
मुंबई में मानव पिरामिड (human pyramid) टूटने से गिरने गोविंदाओं के घायल होने की तादाद बढ़ती चली गई और अलग-अलग हुए हादसों में 125 गोविंदा घायल (injured) हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुंबई के बाद ठाणे में सबसे ज्यादा गोविंदा घायल हुए। सभी घायलों का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में दही-हांडी कार्यक्रम को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और हांडी को साहसिक खेल का दर्जा देने का फैसला किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved