img-fluid

लगातार 25वें दिन पेट्रोल-डीजल का दाम नहीं बढ़ा, जानिए क्‍या है भाव

October 27, 2020

नई दिल्ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कोविड-19 की दूसरी लहर के चलते क्रूड ऑयल (कच्‍चे तेल) की कीमत में गिरावट का रुख है। दुनिया के अधिकाशं देशों में कच्‍चे तेल की मांग कम होने की वजह से ब्रेंड के बाद डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड की कीमत भी 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। इसके चलते तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 25वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया है।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के चार महानगरों दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल का भाव क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 70.46 रुपये, 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है।

अन्‍य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
इसी तरह देश के अन्‍य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: नोएडा में 81.58 रुपये, रांची में 80.73 रुपये, लखनऊ में 81.48 रुपये और पटना में 83.73 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल भी क्रमश: नोएडा में 71.00 रुपये, रांची में 74.58 रुपये, लखनऊ में 70.91 रुपये और पटना में 76.10 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

 

मध्यप्रदेश के शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम इस प्रकार हैं-

भोपाल –
पेट्रेल – 88.50 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 77.82 रुपये प्रति लीटर

इंदौर –
पेट्रेल – 88.58 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 78.30 रुपये प्रति लीटर

ग्वालियर –
पेट्रेल – 88.67 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 78.33 रुपये प्रति लीटर

जबलपुर –
पेट्रेल – 88.65 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 77.98 रुपये प्रति लीटर

उज्जैन –
पेट्रेल – 89.07 रुपये प्रति लीटर
डीजल – 78.37 रुपये प्रति लीटर (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • जानियें: Redmi K30S नयें स्‍मार्टफोन की कीमत व फीचर्स के बारें में

    Tue Oct 27 , 2020
    दोस्‍तो आज का युग टैक्‍नोलॉजी से भरा पड़ा है। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनीयों के द्वारा एक से बढ़कर एक टैक्‍नोलॉजी देखने को मिल रही है। Redmi K30S स्मार्टफोन बहुत ही शीघ्र लॉन्च होने वाला है। जल्‍द ही यह स्‍मार्टफोन लांच हो सकता हैै। इस फोन को लेकर यह भी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved