img-fluid

भारतीय सेना के 3 जवान शहीद, 6 जवान लापता, कैसे हुआ ये बड़ा हादसा?

June 02, 2025

नई दिल्ली। भारत के सिक्किम (Sikkim) में प्राकृतिक आपदा ने बड़ी तबाही मचाई है। इस आपदा में भारतीय सेना (Indian Army) को भी बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिक्किम के छतेन में भूस्खलन यानी कि लैंडस्लाइड (Landslide) की चपेट में भारतीय सेना का एक कैंप आ गया है। इस लैंडस्लाइड की चपेट में आने के कारण भारतीय सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, सेना के 6 जवान अब भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। आइए जानते हैं कि ये हादसा कब, कहां और कैसे हुआ है।

दरअसल, सिक्किम में लैंडस्लाइड की ये घटना लाचेन जिले के चाटन इलाके में हुई है। एक रक्षा अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी है कि रविवार को शाम 7 बजे के करीब लाचेन कस्बे के पास भारी बारिश के कारण भयानक लैंडस्लाइड हुआ था। इसमें तीन सैनिक शहीद हो गए। इसके अलावा चार अन्य सैनिकों को मामूली चोटे आईं और उन्हें बचा लिया गया है। इसके अलावा 6 जवान अब भी लापता हैं।


  • रक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सिक्किम में लैंडस्लाइड में शहीद होने वाले सेना के जवानों की पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा के रूप में की गई है। सभी के पार्थिव शरीर बरामद कर लिए गए हैं। रेस्क्यू टीमें लापता चल रहे 6 अन्य जवानों की तलाश में अभियान चला रही हैं।

    Share:

  • तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने दीं शुभकामनाएं

    Mon Jun 2 , 2025
    नई दिल्ली । तेलंगाना स्थापना दिवस पर (On Telangana’s Foundation Day) राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे (Rahul Gandhi and Mallikarjun Khadge) ने शुभकामनाएं दीं (Wished) । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 11 साल पहले, डॉ. मनमोहन सिंह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved